Showing posts with label ज्ञान भी अड़चन बन सकता है. Show all posts
Showing posts with label ज्ञान भी अड़चन बन सकता है. Show all posts

Saturday, October 23, 2010

गीता सुगंध - 09


गीता श्लोक - 4.41

यहाँ प्रभु श्री कृष्ण कह रहे हैं :
कर्म बंधनों से मुक्त जो है , वह ज्ञानी है ॥
कौन कर्म बंधनों से मुक्त हो सकता है और
कर्म बंधन हैं क्या ?
गीता उन कारणों को कर्म बंधन कहता है जो कर्म करनें का भाव पैदा करते हैं ।
मनुष्य क्यों कर्म करता है ?
मनुष्य के कर्म करनें की निम्न में से कोई एक या एक से अधिक कारण हो सकते हैं .........
## अहंकार के कारण ------
## कामना पूर्ति के लिए -----
## क्रोध के सम्मोहन के कारण ----
## लोभ के प्रभाव में -----
## मोह के सम्मोहन में -----
## भय के कारण -----

गीता कहता है .......

एक - एक को तुम कबतक देखते रहोगे ?
मनुष्य को कर्म करनें की ऊर्जा गुणों से मिलती है ।
तीन गुण और उनके अपनें - अपनें बंधन हैं , जो कर्म के लिए प्रेरित करते हैं ।
गीता कर्म बंधन के रूप में तीन गुणों को देखता है और तीन गुण हैं :------
सात्विक
राजस
तामस
राजस और तामस गुण भोग की प्रेणना देते हैं और ......
सात्विक गुण में यदि अहंकार की छाया न पड़े तो यह प्रभु की ओर चलाता है लेकीन यह गुनातीत में
पहुंचनें में अवरोध भी हो सकता है ॥
साधना ऎसी चलानी चाहिए की कोई बंधन साथ - साथ न चल पायें क्योंकि अंततः आखिरी यात्रा
की छलांग बंधन हींन स्थिति में ही भरनी होती है ॥

===== ॐ ======

Followers