Showing posts with label बुद्धि मार्ग से प्रभु की ओर. Show all posts
Showing posts with label बुद्धि मार्ग से प्रभु की ओर. Show all posts

Wednesday, December 22, 2010

गीता अध्याय - 02



भाग - 13

गीता अध्याय दो के प्रथम खंड में ध्यानोपयोगी - सूत्रों में अब हम देखनें जा रहे हैं ------

गीता सूत्र - 2.41

ब्यवसाय -आत्मिका बुद्धि :
एका इह कुरुनन्दन ।
बहुशाखा : हि अनंता :
च बुद्ध्य : अब्यवसायिनाम

प्रभु यहाँ बुद्धि के दो रूपों को बता रहे हैं , कहते हैं -------
एक बुद्धि होती है वह ......
जो मात्र मेरी ओर चलाती है ,
और .....
दूसरी बुद्धि है , वह जो चलती नहीं फुदुकती है ,
कहीं किसी भोग बिषय पर तो कभी किसी और पर ॥
गीता सूत्र - 2.42 से 2.44 तक को यदि आप बार - बार पढ़ें तो
जो मकरंद आप को मिलेगा वह कुछ इस प्रकार का होगा ----
भोग - भगवन को एक साथ एक समय में एक बुद्धि में नहीं रखा जा सकता ॥
ध्यान , योग , तप एवं अन्य साधाना श्रोतों का मात्र एक उद्देश्य होता है , और वह होता है ......
अस्थिर बुद्धि को स्थिर बुद्धि में बदलना और यह तब संभव होता है ,
जब .....

बिषयों के प्रति होश हो ------
इन्द्रियों से मैत्री हो .........
मन को अकेले न छोडनें का अच्छा अभ्यास हो ........

अगले अंक में हम इस सूत्र के सम्बन्ध में निम्न सूत्रों को भी देखेंगे :
7.10
2.44

आज इतना ही

===== ॐ ======

Followers